सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन को लेकर बैठक आयोजितउपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन को लेकर बैठक आयोजितउपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

चम्बा, 21 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त कार्यालय चम्बा के सम्मेलन कक्ष में आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की। इसमें जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों का सर्वेक्षण वर्तमान में हिम एसेस (Him Access) मोबाइल ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सर्वेक्षण का उद्देश्य केवल पात्र व्यक्तियों तक ही पेंशन योजना का लाभ सुनिश्चित करना है, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद और हकदार लोगों को मिले।

उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी हिम एसेस ऐप पर उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हो सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी हो।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सर्वेक्षण के दौरान किसी भी पात्र लाभार्थी को पेंशन से वंचित न रखा जाए तथा अपात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी पेंशन तुरंत बंद की जाए। साथ ही उन्होंने लाभार्थियों को योजना संबंधी जानकारी देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने पर भी बल दिया।

इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी चम्बा राज बहादुर, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार, आरती देवी, केसर सिंह, सुरजीत मांडला, धरमवीर (बाल विकास परियोजना अधिकारी) और राजेश राय (अधीक्षक, महिला एवं बाल विकास कार्यालय चम्बा) सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!