बकरोटा में बिजली कर्मचारी करंट की चपेट मे, चम्बा रैफर

बकरोटा में बिजली कर्मचारी करंट की चपेट में, चम्बा रैफर

डलहौजी / चम्बा 25 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौज़ी उपमंडल के अंतर्गत बकरोटा क्षेत्र में एक हादसा उस समय घटित हुआ जब बिजली विभाग का एक कर्मचारी तेज सिंह काम करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी विद्युत लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य कर रहा था, तभी अचानक तेज करंट प्रवाहित होने से वह झुलस गया।घटना के तुरंत बाद सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डलहौज़ी पहुँचाया। चिकित्सकों ने बताया कि कर्मचारी को समय रहते अस्पताल पहुँचाने से उसकी हालत देखते हुए प्राथमिकी देने के उपरांत चम्बा रैफर कर दिया गया।इस हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग के कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विद्युत कर्मी अक्सर बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और उचित तकनीकी सहयोग के जोखिम उठाकर कार्य करते हैं।स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुँचकर कर्मचारी का हालचाल जाना और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। वहीं, लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को और सख्ती से लागू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!