राजस्व मंत्री जगत नेगी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रभावितों को दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

राजस्व मंत्री जगत नेगी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रभावितों को दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा

डलहौजी/चंबा 30 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में आई भारी तबाही को लेकर बीते कल जगत नेगी राजस्व मंत्री हिमाचल प्रदेश अपने चंबा दौरे के दौरान बीते कल सुबह करीब साढ़े आठ बजे वे बनीखेत पहुंचे, जहां लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर, प्रशासनिक अधिकारियों तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने नाश्ते के उपरांत बैठक की।

इस बैठक में आपदा से हुए नुकसान का विस्तारपूर्वक आकलन किया गया और राहत व पुनर्वास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।राजस्व मंत्री ने बैठक के उपरांत स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर और अधिकारियों के साथ पुखरी, बोंखरीमौड, बाथरी, देवी देहरा, मनोला और गोली क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके दुख-दर्द में शरीक हुए।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।जगत नेगी ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है और प्रभावितों को शीघ्र ही राहत सामग्री तथा आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की बहाली में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

मंत्री ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!