चिनूक हेलीकॉप्टरों ने शाम तक भरमौर में फंसे लगभग साढ़े पांच सौ श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा पहुंचाया

चिनूक हेलीकॉप्टरों ने शाम तक भरमौर में फंसे लगभग साढ़े पांच सौ श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा पहुंचाया

चंबा, 05 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को निशुल्क हवाई और सड़क परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि 5 सितंबर को भारतीय वायुसेना के दो चिनूक हेलीकॉप्टरों ने भरमौर से करियां हेलीपैड तक 12 चक्कर लगाकर 524 श्रद्धालुओं और तीन शवों को सुरक्षित पहुंचाया।उन्होंने बताया कि करियां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों द्वारा पठानकोट और कांगड़ा तक निशुल्क भेजा गया। शुक्रवार को लगभग 20 बसों के माध्यम से 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया गया।उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश

के दिशा-निर्देशानुसार 29 अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा जारी है। अब तक एचआरटीसी की 185 बसों के जरिये लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्यों तक पहुंचाया गया है। यह सुविधा तब तक जारी रहेगी जब तक सभी श्रद्धालु सुरक्षित अपने स्थानों तक नहीं पहुंच जाते।गौरतलब है कि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा 31 जुलाई तक प्रस्तावित थी, लेकिन भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के चलते यात्रा बीच में ही रोकनी पड़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग मार्गों पर फंस गए। जिला प्रशासन ने पैदल मार्गों और सड़कों के जरिये निकासी कार्य किया और अब शेष श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि इस अभूतपूर्व अभियान में भारतीय वायुसेना, प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों का योगदान सराहनीय है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी को लेकर क्षेत्र भर में प्रशासन और सेना की संयुक्त कार्यशैली की व्यापक सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!