10 से 15 सितम्बर तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू: जिला रोजगार अधिकारी

चंबा, 6 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा की ओर से 10 से 15 सितम्बर तक विभिन्न उप-रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इन इंटरव्यू में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा निजी क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद भरे जाएंगे।कार्यक्रम के तहत 10 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा, 11 सितम्बर को उप-रोजगार कार्यालय सुंडला, 12 सितम्बर को उप-रोजगार कार्यालय डलहौज़ी और 15 सितम्बर को उप-रोजगार कार्यालय चौवारी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन होगा।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन इंटरव्यू में केवल पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकेंगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शारीरिक मानदंड में न्यूनतम ऊँचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।उन्होंने आगे बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को एक माह के प्रशिक्षण के बाद 17,500 से 24,000 रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। यह अवसर युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा।सभी इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से आह्वान किया गया है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रातः 11 बजे उपस्थित हों।जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब रहा या बारिश हुई तो उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।