महर्षि वाल्मीकि सभा डलहौजी का भव्य पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

महर्षि वाल्मीकि सभा डलहौजी का भव्य पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

डलहौजी/ चम्बा, 7 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

महर्षि वाल्मीकि मंदिर डलहौजी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महर्षि वाल्मीकि सभा डलहौजी का पुनर्गठन किया गया। इस पुनर्गठन के तहत पुरानी सभा को खंडित कर नई समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सभा में विशेष रूप से पुराने पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने नए पदाधिकारियों के चयन में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।बैठक में अजय कुमार नाहर को महर्षि वाल्मीकि सभा डलहौजी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष के तौर पर मनीष और साहिल का चयन किया गया। सचिव पद के लिए कुशल और कोषाध्यक्ष के लिए विजय को मनोनीत किया गया।

सभी नए पदाधिकारी समाज के सम्मानित और सक्रिय सदस्य हैं, जो समाज के विकास और भलाई के कार्यों में तत्पर रहने का संकल्प रखते हैं।इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने मंदिर के निर्माण कार्य पर भी विशेष ध्यान दिया। सभी ने इस ऐतिहासिक स्थल के आधुनिकीकरण और सुशोभित करने के लिए विशेष रूप से योजना बनाकर कार्यवाही की बात कही। मंदिर परिसर का विकास, भक्तों के लिए सुविधाओं का विस्तार और साफ-सफाई पर जोर दिया गया।इसके अतिरिक्त, आगामी महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। भव्य शोभायात्रा, धार्मिक भजन-कीर्तन, हवन यज्ञ और सामाजिक लंगर आयोजन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय किए गए, ताकि समाज के सभी वर्गों को इस पावन अवसर पर भागीदारी का अवसर मिल सके।

सभा के अध्यक्ष अजय कुमार नाहर ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पुनर्गठन समाज को और भी सशक्त बनाएगा तथा आने वाले समय में नए उत्साह के साथ समाज के विकास कार्य को गति मिलेगी। उन्होंने सभी से मिलजुल कर कार्य करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!