विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अपने चंबा प्रवास के दौरान दो दिन भटियात में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

चम्बा, 20 सितम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 और 22 सितम्बर को दो दिन अपने विधानसभा क्षेत्र भटियात में ही रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान वह हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष प्रभावित इलाकों में जाकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। साथ ही वह मौके पर मौजूद लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को भी समझेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा दी जा रही सभी प्रकार की राहत व सहायता समय पर और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध हो सके।इस दौरान अध्यक्ष पठानिया विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगे और विभिन्न कार्यों की स्थिति की समीक्षा करेंगे।विधानसभा अध्यक्ष ने अपने प्रवास कार्यक्रम को लेकर कहा है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की सहायता पहुँचना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई भी परिवार राहत से वंचित नहीं रहेगा।