ग्राम पंचायत बैली के गाँव द्रबड़ में योग मानव विकास ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत बैली के गाँव द्रबड़ में योग मानव विकास ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

डलहौजी/चंबा, 21 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

ग्राम पंचायत बैली के अंतर्गत आने वाले गाँव द्रबड़ में योग मानव विकास ट्रस्ट, बनीखेत के सौजन्य से निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान करना तथा समय पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना था।शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. पंकेश कुमार ने लगभग 42 मरीजों की जांच की। उन्होंने उपस्थित लोगों को दांतों की सामान्य और जटिल बीमारियों के कारणों, उनकी रोकथाम के उपायों और सही उपचार की जानकारी दी। डॉ. कुमार ने लोगों को नियमित दांतों की सफाई, संतुलित आहार और समय-समय पर दंत चिकित्सक से परामर्श लेने की आदत डालने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने से छोटी समस्याएं गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती हैं, जिन्हें शुरुआती स्तर पर रोका जा सकता है।शिविर में योग मानव विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री कुलदीप सिंह और श्री रणवीर सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट का प्रयास हमेशा यही रहता है कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। विशेषकर दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए ऐसे शिविर बहुत उपयोगी सिद्ध होते हैं, क्योंकि उन्हें चिकित्सीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं।

ग्रामीण जनता ने इस आयोजन की सराहना करते हुए ट्रस्ट और चिकित्सक टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उनका कहना था कि ऐसे शिविरों से उन्हें बड़ी सुविधा मिलती है और यह उनके लिए वास्तविक मदद साबित होती है।योग मानव विकास ट्रस्ट ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता को और बढ़ावा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!