हिम सिने एंड अचीवर्स अवॉर्ड्स-2025 में हिमाचल के लोकगायक प्रेम शर्मा सम्मानित

हिम सिने एंड अचीवर्स अवॉर्ड्स-2025 में हिमाचल के लोकगायक प्रेम शर्मा सम्मानित

शिमला 24 सितंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित हिम सिने एंड अचीवर्स अवॉर्ड्स-2025 में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक और सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम शर्मा को सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस को “बेस्ट हिमाचली गायक और सामाजिक कार्यकर्ता (नशे के खिलाफ अभियान)” अवॉर्ड से नवाजते हुए तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने उन्हें मंच पर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री ने प्रेम शर्मा के लोक गायन, नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भूमिका और संस्कृति को संजोए रखने में दिए गए योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

प्रेम शर्मा ने अपनी अनूठी गायकी और लोक धुनों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति को नई पहचान दिलाई है। उनके गीत न केवल प्रदेश में बल्कि देश-विदेश में भी सुने और सराहे जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं और युवा से लेकर बुजुर्ग तक उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। उनका उद्देश्य हिमाचल की लोक संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक मंच पर जीवित रखना है।

प्रेम सिंह हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार भी हैं। अब तक वे 25 से अधिक गानों के एल्बम बना चुके हैं। वर्ष 2003 में उन्होंने पहला हिमाचली एल्बम तैयार किया, जबकि 2005 में वे धर्मशाला कॉलेज कैंपस के प्रेज़िडेंट भी रहे। पत्रकारिता में भी उन्होंने दो वर्षों तक कार्य किया।

2017 में किनौर ट्रांसफर के दौरान उन्होंने पहाड़ी गानों पर अधिक ध्यान देना शुरू किया और आज तक लगभग 99 प्रतिशत गीतों को स्वयं लिखकर गाया है। पुलिस की व्यस्त ड्यूटी के बावजूद वे लगातार नए एल्बम निकालते रहते हैं। उनका मुख्य लक्ष्य हिमाचली संस्कृति और लोक संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाना और देश-विदेश में इसका प्रचार-प्रसार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!