“स्वस्थ नारी ,सशक्त परिवार” अभियान के तहत भलेई में जारी स्वास्थ्य जांच शिविर ,श्रद्धालु तथा स्थानीय ग्रामीण उठा रहे भरपूर लाभ

“स्वस्थ नारी ,सशक्त परिवार” अभियान के तहत भलेई में जारी स्वास्थ्य जांच शिविर ,श्रद्धालु तथा स्थानीय ग्रामीण उठा रहे भरपूर लाभ

डलहौजी/चंबा, 26 सितम्बर मुकेश कुमार(गोल्डी)

आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता को जन-जन तक पहुंचाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से भलेई माता मंदिर में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हो रहा है आगामी 2 अक्तुबर तक जारी रहेगा।इस शिविर का शुभारंभ डॉ. सुनील कक्कड़ खंड चिकित्सा अधिकारी किहार ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। शिविर में आए मरीजों की बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, टीबी आदि की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त स्तन कैंसर, एनीमिया और अन्य बीमारियों की भी जांच की गई। वहीं गर्भवती महिलाओं को विशेष परामर्श देते हुए उनकी नियमित जांच की गई।डॉ. सुनील कक्कड़ ने बताया कि आज की जीवनशैली में जागरूकता और समय पर जांच ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में बढ़ती बीमारियों की रोकथाम के लिए समय-समय पर जांच आवश्यक है। साथ ही पुरुषों में भी मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की पहचान जल्दी होना जरूरी है ताकि उपचार समय रहते शुरू किया जा सके।शिविर में कुल 500 से अधिक लोगों ने अपनी जांच करवाई, जिनमें 317 महिलाएं और 100 से अधिक पुरुष शामिल रहे। उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिभागियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया।आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!