आर.एस. बाली के समर्थन में कांग्रेसी नेता मनीष सरीन ने दिया बयान, अफवाहों को बताया राजनीतिक षड्यंत्र

आर.एस. बाली के समर्थन में कांग्रेसी नेता मनीष सरीन ने दिया बयान, अफवाहों को बताया राजनीतिक षड्यंत्र

डलहौज़ी/चम्बा, 30 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता मनीष सरीन ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के अध्यक्ष आर.एस. बाली के समर्थन में प्रेस बयान जारी कर हाल ही में सामने आई अफवाहों और आरोपों को पूरी तरह निराधार करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक षड्यंत्र और दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बाली की ईमानदारी और प्रतिष्ठा को धूमिल करना है।सरीन ने स्पष्ट किया कि पालमपुर होटल का लेन-देन पूर्णतः कानूनी और पारदर्शी था। सभी भुगतान बैंकिंग नियमों के तहत दस्तावेजीकृत रूप से किए गए हैं। ओटीएस योजना के तहत अब तक 4,400 से अधिक खातों का समाधान होना इस बात का प्रमाण है कि बाली ने किसी विशेष पक्ष को लाभ नहीं पहुँचाया, बल्कि नियमों और न्याय का पालन किया।उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बाली के परिवार से जुड़ी निजी जानकारी को सोशल मीडिया पर लीक करना एक सोची-समझी राजनीतिक चाल है और षड्यंत्र है। यह उनके व्यक्तित्व को कमजोर करने और जनता के विश्वास को तोड़ने का प्रयास है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।सरीन ने बाली परिवार के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पिता की उद्यमशीलता और आर.एस. बाली की पर्यटन क्षेत्र में निष्ठा हिमाचल की प्रगति का उदाहरण है। उनकी ईमानदारी और पारदर्शिता राजनीति में कार्यरत सभी नेताओं के लिए प्रेरणा हैं।सरीन ने कहा कि लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता बाली के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने दोहराया कि सत्य की हमेशा जीत होती है और बाली ने इसे एक बार फिर साबित किया है।बयान जारी करते समय मनीष सरीन के साथ राजेश चोभियाल, इच्छा राम टंडन, योगराज महाजन, रजत शर्मा, विशाल सिंह, विकास सिंह और विकास धीमान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!