जेएनवी चंबा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर


जेएनवी चंबा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर

चंबा, 4 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चंबा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सचदेवा ने जानकारी दी कि रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोजित होने वाली लेट्रल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST-2025) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय देशभर के मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाला एक सशक्त संस्थान है। यहाँ छात्रों को न केवल शिक्षा दी जाती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और भविष्य के चुनौतियों के लिए तैयार भी किया जाता है। विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया कि आवेदन पूरी तरह निःशुल्क हैं और अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन पंजीकरण करना है। यदि किसी को आवेदन भरने में कोई समस्या आती है, तो वे सीधे जवाहर नवोदय विद्यालय, सरोल (चंबा) में संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने जिले के पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

पंजीकरण के लिए कक्षा 9वीं हेतु लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi9/ तथा कक्षा 11वीं हेतु लिंक https://ebseitms.nic.in/2025/nvsxi11/ उपलब्ध कराए गए हैं।

सचदेवा ने यह भी कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी क्षमता निखारने और भविष्य निर्माण का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। इसलिए सभी अभ्यर्थी समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर आगामी प्रवेश परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!