जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी, नशा मुक्ति का दिया संदेश

जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी, नशा मुक्ति का दिया संदेश

चंबा, 05 अक्टूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

प्रदेश सरकार के विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत वंदना कला मंच ओबड़ी और माँ सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप जडेरा के कलाकारों ने क्रमशः विधानसभा क्षेत्र चंबा के प्रोथा व साहो तथा भरमौर क्षेत्र के गैरहा व लोथल में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनता को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और साथ ही नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया।नाट्य दलों के कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के उत्थान के लिए हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति विकास निगम के माध्यम से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इनमें उच्च लागत सावधि ऋण योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को 8 प्रतिशत ब्याज दर पर 50 लाख रुपये तक ऋण सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।इसके अलावा हिम स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 2.50 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले पात्र व्यक्तियों को 3 से 5 लाख रुपये तक का ऋण 8% ब्याज दर पर उपलब्ध है, जिसमें 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी का भी प्रावधान है।इसी प्रकार माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस योजना के तहत 6.5% ब्याज दर पर 1.40 लाख रुपये तक का ऋण और शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत 6.5% ब्याज दर पर 40 लाख रुपये तक की सुविधा प्रदान की जाती है।कलाकारों ने अपने प्रस्तुतियों के माध्यम से न केवल सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया, बल्कि समाज को नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश भी दिया।

गौरतलब है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह विशेष प्रचार अभियान 29 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है। अब तक चुवाड़ी, लाहड़ू, सिहुंता, बनीखेत, नैनीखड़, ककीरा व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!