बनीखेत में भारतीय जनता पार्टी जिला चंबा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि

बनीखेत में भारतीय जनता पार्टी जिला चंबा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज रहे मुख्य अतिथि

डलहौजी/चम्बा, 7 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

भारतीय जनता पार्टी जिला चंबा की संगठनात्मक बैठक बीते कल बनीखेत में बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित की गई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिरकत की। बैठक के दौरान जिला संगठन से जुड़े विभिन्न मोर्चों के गठन, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा स्वदेशी जागरण अभियान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। सांसद डॉ. भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो राष्ट्रहित और सेवा के सिद्धांत पर कार्य करती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।बैठक के दौरान जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर विधायक डॉक्टर जनक राज, विधायक डीएस ठाकुर पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरियाल भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नारियाल के अलावा प्रतिनिधियो और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ता भावना को पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति बताया।इस अवसर पर भाजपा चंबा के जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठनात्मक बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सभी ने आगामी अभियानों, विशेषकर स्वदेशी जागरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर पार्टी निरंतर जनता के बीच कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!