राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली के खिलाड़ी चमके , छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली के खिलाड़ी चमके , छह खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

डलहौजी/चंबा, 8 अक्टूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली, जिला चंबा के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय बैडमिंटन और योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल छह खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।विद्यालय के नवनीत ठाकुर और हरवंश ठाकुर ने बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। वहीं योग स्पर्धा में तनिष ठाकुर, राहुल कुमार और तुषार ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्रा वर्ग में तमन्ना देवी ने बैडमिंटन में उम्दा खेल दिखाकर राज्य स्तर तक पहुंच बनाई है। इन सभी खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर अपने-अपने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप राज राठौर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय विद्यालय के डीपीई अविनेश टंडन को दिया, जिन्होंने निरंतर मेहनत, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को तैयार किया।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी अब आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे — लड़कियां 14 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्रा, जिला ऊना में तथा लड़के 27 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल, सुंदरनगर, जिला मंडी में हिस्सा लेंगे।प्रधानाचार्य राठौर ने कहा कि एक छोटे से विद्यालय के लिए छह खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन होना विद्यालय की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, अध्यापकों और स्थानीय जनता को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!