चम्बा में पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा कुल 6.12 ग्राम चिट्टा, एक युवक गिरफ्तार

चम्बा में पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा कुल 6.12 ग्राम चिट्टा, एक युवक गिरफ्तार

चंबा, 25 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। पुलिस थाना सदर टीम ने देर रात गश्त के दौरान सरोथा नाला के पास पंच पांडव मंदिर के समीप मुख्य सड़क (टीबी वार्ड फुल्लूनू ) से एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस दल रात को क्षेत्र में नियमित गश्त पर था। इस दौरान सड़क किनारे एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया। पुलिस ने तुरंत यवकज को रककरब उससे पूछताछ की किंतु उसकी बातों से पुलिस दल ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6.12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक ठाकुर पुत्र पवन कुमार निवासी गांव भरयाठी , डाकघर व तहसील चंबा, जिला चंबा के रूप में हुई है। बरामद किए गए नशे को पुलिस ने मौके पर सील कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे की सामग्री अपने उपयोग के लिए रखने की बात कही है, हालांकि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा उसे कहां से प्राप्त हुआ और क्या वह नशे की तस्करी से भी जुड़ा हुआ है।पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने इस सारे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।यह कार्रवाई चंबा पुलिस की नशा मुक्त समाज की दिशा में एक और सशक्त पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!