नशा मुक्त डलहौज़ी अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिया थाना प्रभारी ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

नशा मुक्त डलहौज़ी अभियान के तहत विद्यार्थियों को थाना प्रभारी ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

डलहौज़ी/चम्बा, 27 अक्तूबर मुकेश कुमार ( गोल्डी)


सुभाष चंद्र बोस राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला डलहौज़ी के विद्यार्थियों ने पुलिस थाना डलहौज़ी का शैक्षणिक दौरा किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी डलहौज़ी की अध्यक्षता में “नशा मुक्त डलहौज़ी / हिमाचल प्रदेश” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों, यातायात नियमों, और कानून से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन एक यात्रा है और इसे नशामुक्त चलना ही सच्ची सफलता है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “जीवन एक यात्रा है — इसे नशामुक्त चलें” जैसे संदेशों को अपनाकर ही हम एक स्वस्थ, सशक्त और उज्जवल समाज की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि “नशे को कहो अलविदा, शांति से जियो” और “सर्वश्रेष्ठ बनो — नशामुक्त रहो” जैसे विचार केवल नारे नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शन करने वाले संदेश हैं। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि “अगर तुम सोचते हो कि नशे की लत तुम्हें मजबूत बनाएगी — तो तुम गलत हो”, क्योंकि नशा व्यक्ति की सोच, आत्मविश्वास और भविष्य—तीनों को नष्ट कर देता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि “नशा? नहीं धन्यवाद, मैं ठीक हूं” को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाएं और हर बुराई से दूरी बनाए रखें। कार्यक्रम के दौरान “शुरुआत ही समझदारी से करो — नशे से दूर रहो” तथा “नशे को कहो ना” जैसे नारों के माध्यम से सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस विभाग निरंतर नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रहा है और समाज से अपील की कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार दिखे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!