विधायक डी.एस. ठाकुर ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल भलेई के युवा सम्मेलन में की शिरकत , युवाओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान

विधायक डी.एस. ठाकुर ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल भलेई के युवा सम्मेलन में की शिरकत , युवाओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान

डलहौजी /चंबा 27 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

विधायक डी.एस. ठाकुर ने आज भाजपा युवा मोर्चा मंडल भलेई द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर युवा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान विधायक ने युवा मोर्चा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को उनके नए दायित्वों की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।अपने संबोधन में विधायक डी.एस. ठाकुर ने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं, और भाजपा सदैव युवाओं को राजनीति और समाज सेवा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ की हड्डी है, जो पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।विधायक ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं को सफल बनाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए तकनीकी ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग करें तथा क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मिलाप, भाजपा मंडल भलेई अध्यक्ष मनोज भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में युवा कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!