विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे

चंबा, 29 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष आज 29 अक्तूबर (बुधवार) को देर शाम सिहुंता पहुंचेंगे, जहां से वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार, 30 अक्तूबर (गुरुवार) को श्री पठानिया प्रातः 11:45 बजे चंबा चौगान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत, वे दोपहर 2:30 बजे बचत भवन चंबा में आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास को आगे बढ़ाते हुए 31 अक्तूबर (शुक्रवार) को 12:10 बजे हटली में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन, पटवार मंडल भवन और पंचायत भवन के अतिरिक्त कक्ष शामिल हैं। इस अवसर पर वे स्थानीय जनता को संबोधित भी करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।इसके बाद, श्री पठानिया 2 नवंबर (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे चंबा चौगान में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश वन विभाग खेलकूद एवं ड्यूटी मीट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।विधानसभा अध्यक्ष का यह प्रवास जिला के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और स्थानीय जनता से संवाद का अवसर प्रदान करेगा। अपने कार्यक्रमों के समापन उपरांत वे 3 नवंबर (सोमवार) को सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।इस दौरान जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!