तुनुहटटी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 154 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

तुनुहटटी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 154 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला चंबा पुलिस को तुनुहटटी पुलिस चेक पोस्ट पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेक पोस्ट प्रभारी विवेक की अगुवाई में पुलिस दल रोजाना की तरह चेकिंग में तैनात था। इस दौरान एक पैदल राहगीर, जो अपने हाथ में लिए कैरी बैग लिए चंबा से पठानकोट की ओर जा रहा था, पुलिस को देखकर घबरा गया। युवक के हावभाव देखकर पुलिस दल को संदेह हुआ और उसे रोककर पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान युवक के जवाब संतोषजनक न होने पर पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 154 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मौके पर ही काबू किया और उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान 19 वर्षीय मुश्ताक पुत्र सादिकदीन निवासी डैम डाकघर धार कलां जिला पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी भटियात योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान निरंतर जारी है। उनका कहना है कि नशा समाज की जड़ों को कमजोर कर रहा है, ऐसे में पुलिस इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठा रही है।डीएसपी चंदेल ने आम जनता से भी इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है, तो वह निडर होकर पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!