भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने महिला बाल देखरेख संस्थान में बच्चों को वितरित किए कंबल

भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने महिला बाल देखरेख संस्थान में बच्चों को वितरित किए कंबल

भरमौर/चम्बा, 3 नवम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

विधानसभा क्षेत्र भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज महिला बाल देखरेख संस्थान का दौरा किया और संस्थान में रह रहे बच्चों को सर्दियों से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि समाज का भविष्य हमारे बच्चे हैं और इन्हें सुरक्षित, स्वस्थ एवं शिक्षाप्रद वातावरण प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संस्थान के प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्थान समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जहां जरूरतमंद बच्चों को आश्रय और शिक्षा दोनों उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं समाज के सभी संपन्न और सक्षम लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसे संस्थानों में रह रहे बच्चों और अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं। यही सच्चे अर्थों में मानव सेवा और भगवान की सच्ची भक्ति है।”डॉ. जनक राज ने कहा कि राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन सामाजिक संस्थानों के माध्यम से जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि सर्दियों के मौसम में किसी भी बच्चे या वृद्ध को कठिनाई न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।कार्यक्रम के अंत में संस्थान की अधीक्षिका ने विधायक का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके इस योगदान से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!