वाहनों का पासिंग कार्यक्रम रद्द, नया शेड्यूल शीघ्र जारी होगा ,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी

वाहनों का पासिंग कार्यक्रम रद्द, नया शेड्यूल शीघ्र जारी होगा ,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी

चंबा, 03 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, चंबा में 04 नवंबर 2025 को निर्धारित वाहनों का पासिंग कार्यक्रम प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राम प्रकाश ने बताया कि कार्यालय में निर्धारित तिथि पर होने वाले सभी वाहन पासिंग कार्य अब नहीं होंगे।उन्होंने कहा कि यह निर्णय पूर्णत: प्रशासनिक कारणों से लिया गया है, जिससे कुछ वाहन मालिकों और चालकों को असुविधा हो सकती है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि वे इस परिवर्तन को संज्ञान में लें और बिना आवश्यकता कार्यालय न पहुंचें। आरटीओ ने बताया कि कार्यालय द्वारा जल्द ही नई तिथि और पासिंग कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया जाएगा, जिसकी सूचना विभागीय माध्यमों और सार्वजनिक नोटिस के जरिए समय पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।राम प्रकाश ने वाहन मालिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विभाग की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर और पारदर्शी सेवा प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कारणों का समाधान होते ही पासिंग प्रक्रिया सामान्य रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी।उन्होंने सभी वाहन मालिकों को सुझाव दिया कि वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय सूचना पट्ट पर जारी होने वाले अद्यतन कार्यक्रम पर नज़र बनाए रखें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!