युवा हॉस्टल डलहौज़ी में ‘आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ , 64 स्वयंसेवक होंगे प्रशिक्षित

युवा हॉस्टल डलहौज़ी में ‘आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ , 64 स्वयंसेवक होंगे प्रशिक्षित

डलहौज़ी/चम्बा, 03 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौज़ी के युवा हॉस्टल में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) चंबा के तत्वावधान में “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण वर्ग 03 नवंबर से 09 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 64 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष बनाना और उन्हें आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तकनीक, अग्निशमन, तथा आपात स्थितियों में राहत कार्यों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से सुमित गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “आपदा मित्र” समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रशासन की सहायता कर जन-जीवन एवं संपत्ति की रक्षा में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज सेवा में करें और आपदाओं के समय प्रथम प्रतिक्रिया दल के रूप में कार्य करें।प्रशिक्षण का संचालन विशेषज्ञ प्रशिक्षक दल द्वारा किया जा रहा है, जो प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों स्तरों पर मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और सभी स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया।इस प्रशिक्षण वर्ग से स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने में एक नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!