आयकर विभाग डलहौजी द्वारा डी.ए.वी. महाविद्यालय, बनीखेत में आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आयकर विभाग डलहौजी द्वारा डी.ए.वी. महाविद्यालय, बनीखेत में आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डलहौजी/ चम्बा 04 नवंबर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

प्रधान आयकर आयुक्त-1 चंडीगढ़, शालिनी भार्गव के मार्गदर्शन और अतिरिक्त आयुक्त आयकर रेंज शिमला, श्रीयेर डोरा के दिशा-निर्देशों अनुसार आयकर विभाग, डलहौजी द्वारा डी.ए.वी. महाविद्यालय, बनीखेत में बीते कल सोमवार को आयकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में आयकर विभाग की ओर से विनीत कुमार (आयकर अधिकारी, डलहौजी), अंकित मलिक (निरीक्षक), राजेश शर्मा (कर सहायक), शौमिक चालता (कर सहायक), पंकज कुमार एवं राजीव टंडन उपस्थित रहे। इन अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आयकर विभाग की कार्य प्रणाली और कराधान व्यवस्था की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कर भुगतान के महत्व और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

वक्ताओं ने समझाया कि सही समय पर आयकर चुकाना न केवल एक कानूनी दायित्व है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक का योगदान भी है। विनीत कुमार ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम “टैक्स कल्चर” विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं, जिससे छात्र भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और आयकर विभाग के अधिकारियों ने “सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025” की शपथ भी ली। अधिकारियों ने बताया कि विभाग आगे भी ऐसे कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित करता रहेगा, ताकि युवाओं को कर व्यवस्था और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया जा सके।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रंजू बाला पटियाल, सहायक प्राध्यापक साक्षिता धीमान, नरेश कुमार, अरविंद कुमार सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्या ने आयकर विभाग का धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों में कर जागरूकता को देशहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!