स्वास्थ्य खंड पुखरी में आशा कार्यकर्ताओं के 9 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

स्वास्थ्य खंड पुखरी में आशा कार्यकर्ताओं के 9 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

चंबा, 11 नवंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

स्वास्थ्य खंड पुखरी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं (एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट – ASHA) के कुल 9 रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं 20 नवंबर, शाम 5 बजे तक अपने आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) पुखरी के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी दी कि ये नियुक्तियां विभिन्न ग्राम पंचायतों के चयनित वार्डों के लिए की जाएंगी। जिन वार्डों में पद रिक्त हैं, उनमें ग्राम पंचायत पंजोह के अंतर्गत गाँव चमडोली, ग्राम पंचायत चंडी के वार्ड गाँव बडोह, औड्डा बारी पंचायत के वार्ड गाँव ऑड्डा, सिल्लाघ्राट पंचायत के वार्ड ठुंडू बजाह, कैला पंचायत के वार्ड करंगड़ बसंदरी, जडेरा पंचायत के वार्ड कैगा, घघरौता पंचायत के वार्ड भलौठ, चंबी पंचायत के वार्ड धार तथा प्रोथा पंचायत के वार्ड हेंठा शामिल हैं।प्रवक्ता के अनुसार, आवेदनकर्ता संबंधित वार्ड की स्थायी निवासी महिला होनी चाहिए तथा उसका प्रमाणपत्र आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या अलग रह रही महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदिका की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसे स्थानीय भाषा बोलने में निपुण होना आवश्यक है।शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं पास और ग्रामीण क्षेत्र की आशाओं के लिए कम से कम आठवीं पास होना आवश्यक है। आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र की प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ संलग्न करना होगा।अधिक जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बीएमओ पुखरी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!