बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में कल 12 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन, सुजुकी मोटर और हीरो मोटो कॉर्प देंगी रोजगार के अवसर

डलहौजी/चंबा, 11 नवंबर मुकेश कुमार ( गोल्डी)
युवा अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर — सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड गुजरात और हीरो मोटो कॉर्प लुधियाना (पंजाब) की ओर से 12 नवंबर को बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि मेले का आयोजन संस्थान परिसर में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ना है। सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड के साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवीं कक्षा में 40 प्रतिशत अंक और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष रखी गई है।

सुजुकी मोटर के लिए फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, वायरमैन, मशीनिस्ट, शीट मेटल वर्कर, वेल्डर, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, ट्रैक्टर मैकेनिक, सीओई (ऑटोमोबाइल) और डीजल मैकेनिक ट्रेड के प्रशिक्षित अभ्यर्थी साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से ₹23,300 (एफटीसी) मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा।वहीं हीरो मोटो कॉर्प के लिए मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर, क्वालिटी चेकर और वेल्डर ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹13,500 से ₹15,000 तक मासिक मानदेय मिलेगा।परवेज अली बट्ट ने पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे 12 नवंबर को सुबह 10 बजे बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ पहुंचकर साक्षात्कार में भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएं।