स्टेट कोएलिशन प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह

स्टेट कोएलिशन प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह

कांगड़ा/धर्मशाला, 22 नवंबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

स्टेट कोएलिशन फॉर द लेजिसलेशन ऑफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निधि का प्रतिनिधिमंडल आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल से परिधि गृह धर्मशाला में मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई डी.पी. चंद्रा ने की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने आगामी 26 नवंबर को जिला बिलासपुर में आयोजित किए जाने वाले प्रदेश स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण डॉक्टर बिंदल को सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि प्रदेश में एससी/एसटी विकास निधि पर आधारित कानून बनाने में संस्था का सहयोग किया जाए। इस पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।साथ ही संस्था की ओर से अनुरोध किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान इस विषय पर सवाल उठाया जाए। इस पर भाजपा अध्यक्ष तथा वहां उपस्थित विधायक श्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सवाल उठाने का समय भले निकल चुका है, लेकिन इस विषय पर सदन में बहस करवाने के लिए पहल अवश्य की जाएगी।प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. राजीव बिंदल और श्री विपिन सिंह परमार का समय देने और गंभीरता से मुद्दा सुनने के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संस्था की ओर से सुखदेव विश्वप्रेमी, राज कुमार विद्यार्थी, सुरेश कुमार, मिलखी राम और कॉमरेड प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।यह मुलाकात प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के विकास और अधिकारों को लेकर उठ रही आवाज़ों को राजनीतिक स्तर पर मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!