चम्बा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला सहित तीन गिरफ्तार चिट्टा, नकदी , दर्जन मोबाइल फोन,और लाखों के जेवरात बरामद

चम्बा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला सहित तीन गिरफ्तार चिट्टा, नकदी , दर्जन मोबाइल फोन,और लाखों के जेवरात बरामद

चंबा 23 नवंबर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला चंबा पुलिस ने बीते दिन एक बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एस.आई.यू.) चंबा की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहल्ला सुल्तानपुर से एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

आरोपियों की पहचान बिनता महाजन पत्नी अंजान महाजन, आर्यन महाजन पुत्र अंजान महाजन और स्वाति पुत्री अंजान महाजन, निवासी मोहल्ला सुल्तानपुर, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, गत दिवस 22 नवंबर 2025 को सुबह करीब 7 बजे एस.आई.यू. की टीम सुल्तानपुर चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154-ए पर भट्टी नाला के पास नियमित नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को एक विशेष मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी परिवार किराए के घर सुंयारे दी कोठी, मोहल्ला सुल्तानपुर में चिट्टा (हेरोइन) की तस्करी कर रहा है और ग्राहकों को सप्लाई देता है।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक रेडिंग पार्टी का गठन किया और संदिग्ध घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से 20.65 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, ₹2,33,377/- नकद, सोने-चांदी के आभूषण और दर्जन भर मोबाइल फोन बरामद किए।

प्रारंभिक जांच में नकदी को ड्रग मनी माना जा रहा है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पुलिस हिरासत में रखा गया है। मामले की आगे की जांच थाना प्रभारी सदर, एस. रघुवीर सिंह द्वारा की जा रही है।इस कार्रवाई से चंबा क्षेत्र में ड्रग नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता दर्ज हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा माफिया के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!