योग मानव विकास ट्रस्ट, बनीखेत में वर्ष 2025 का अंतिम वेलनेस रिट्रीट सफलतापूर्वक आयोजित

डलहौजी/चम्बा 24 नवम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)
योग मानव विकास ट्रस्ट, बनीखेत के अंतरनिर्माण कॉम्प्लेक्स सुकडाई बाईं में वर्ष 2025 का अंतिम वेलनेस रिट्रीट प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएचपीसी चमेरा-1 के ग्रुप जनरल मैनेजर श्री एस. पी. राठौर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की, जिससे इस आयोजन को गरिमापूर्ण प्रारंभ मिला।यह चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एनएचपीसी कॉर्पोरेट कार्यालय सहित चमेरा-1, चमेरा-2, चमेरा-3, उरी-1, उरी-2, पार्वती-2, पार्वती-3, सलाल और दुलहस्ती पावर स्टेशन से आए प्रतिभागियों के साथ संचालित किया जा रहा है। प्रतिभागियों ने उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।वेलनेस रिट्रीट का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को योग, ध्यान, प्राणायाम, नाड़ी शोधन, मौन साधना, तनाव प्रबंधन, आयुर्वेदिक जीवनशैली, निष्क्रिय ध्यान और एक्यूप्रेशर जैसे अभ्यासों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाना है।इस प्रशिक्षण में ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती किरण डोडेजा, श्री एस. के. डोडेजा, श्री सुभाष कौशिश, श्री रणवीर कुमार, कुमारी काजल और कुमारी पूनम ने विभिन्न विषयों पर सत्र लिए। वहीं, डॉ. सुभाष ओबेरॉय और डॉ. मीनाक्षी ओबेरॉय द्वारा आयुर्वेदिक ओपीडी का संचालन किया गया, जिससे प्रतिभागियों को स्वास्थ्य परामर्श भी प्राप्त हुआ।प्राकृतिक वातावरण में आयोजित यह रिट्रीट प्रतिभागियों के लिए आत्मचिंतन, ऊर्जा पुनर्निर्माण और सकारात्मक बदलाव का अवसर साबित हुआ। ट्रस्ट ने एनएचपीसी और सभी सहभागियों का सहयोग हेतु धन्यवाद व्यक्त किया।इस कार्यक्रम के साथ वर्ष 2025 के वेलनेस प्रशिक्षणों का सफल समापन हो गया, जो समाज में स्वस्थ और जागरूक जीवनशैली के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।