विश्व एड्स दिवस पर बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एवं आईटीआई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व एड्स दिवस पर बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एवं आईटीआई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डलहौजी/ चम्बा 01 दिसम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी )

एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बट्ट कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग तथा बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बट्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने की। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने एड्स जैसे घातक रोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और इसके बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों पर प्रकाश डाला।चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने कहा कि एड्स से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी एड्स के प्रति जागरूक करें, ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि सही जानकारी और जिम्मेदार व्यवहार एड्स से बचाव की सबसे मजबूत ढाल है।कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला (पोस्टर मेकिंग) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों के माध्यम से एड्स के संक्रमण, रोकथाम और उससे जुड़े सामाजिक पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने विभिन्न रचनात्मक तरीकों से जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने घोषणा की कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को संस्थान के वार्षिक समारोह के दौरान सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

इस आयोजन में आईटीआई स्टाफ सदस्यों सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना, समाज में सही संदेश पहुंचाना और युवाओं को स्वास्थ्य-संरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना था, जिसे यह आयोजन सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!