बद्दी की औरो टेक्सटाइल कंपनी में 650 पदों पर भर्ती; बट्ट आईटीआई में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

बद्दी की औरो टेक्सटाइल कंपनी में 650 पदों पर भर्ती; बट्ट आईटीआई में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

डलहौजी/ चम्बा 05 दिसम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

वर्धमान टेक्सटाइल के उपक्रम औरो टेक्सटाइल, बद्दी द्वारा शुक्रवार को बट्ट आईटीआई बोंखरीमोड़ में करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी महक, प्रशासनिक अधिकारी नीलम तथा सहायक विक्रम कुमार ने आईटीआई के प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसरों और उनके करियर निर्माण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।अधिकारियों ने बताया कि बद्दी स्थित प्लांट के लिए कंपनी मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के लगभग 650 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चला रही है। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा ऑरो टेक्सटाइल से जुड़कर न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अपना भविष्य भी सुरक्षित और सुदृढ़ बना सकते हैं।वरिष्ठ अधिकारी महक ने जानकारी दी कि मशीन ऑपरेटर एवं हेल्पर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक तीन माह तक 12,750 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इसके उपरांत कंपनी उन्हें 18,042 रुपये सीटीसी प्रतिमाह का भुगतान करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित कर्मियों को हॉस्टल, कैंटीन, डिस्पेंसरी, बोनस, पीएफ और ईएसआईसी जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएँगी।महक ने आगे बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व आईटीआई उतीर्ण निर्धारित की गई है तथा आवेदक की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से शीघ्र आवेदन करने का आग्रह किया ताकि वे भर्ती प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।बट्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने रोजगारोन्मुखी जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल प्रशिक्षुओं में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु तथा आईटीआई के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!