विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 8-9 दिसंबर को रहेंगे अपने गृह क्षेत्र भटीयात प्रवास पर

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 8-9 दिसंबर को रहेंगे अपने गृह क्षेत्र भटीयात प्रवास पर

डलहौजी/ चम्बा 07 दिसम्बर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 8 और 9 दिसंबर को भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी विभागीय प्रवक्ता ने साझा करते हुए बताया कि अध्यक्ष का यह दो दिवसीय दौरा क्षेत्र में आयोजित महत्वपूर्ण शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता के उद्देश्य से निर्धारित किया गया है।प्रवक्ता के अनुसार, 8 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे कुलदीप सिंह पठानिया एसएसआरबी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में आयोजित 13वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर वह प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार रखेंगे। संस्थान के दीक्षांत समारोह को लेकर विद्यार्थियों और स्टाफ में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।इसके उपरांत, 9 दिसंबर को प्रातः 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंहुता में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।अध्यक्ष के इस दो दिवसीय प्रवास को क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है, जिससे शिक्षा संस्थानों को प्रोत्साहन मिलेगा और विद्यार्थियों में उत्साह का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!