पीएम श्री आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न

पीएम श्री आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न

चंबा 07 दिसंबर मुकेश कुमार(गोल्डी)

चंबा स्थित पीएम श्री आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक नीरज नायर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा बनाई गई प्रदर्शनियों का मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें शैक्षणिक, खेलकूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में छात्राओं की प्रगतियों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक नीरज नायर ने छात्राओं के उत्साह, शिक्षक वर्ग के समर्पण और विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और ऐसे समारोह उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।समारोह में शिक्षा, खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार ग्रहण करते समय छात्राओं के चेहरे पर खुशी और गर्व स्पष्ट झलक रहा था।

कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने उत्साह को और बढ़ा दिया।विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्टाफ ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास का संचार करते हैं। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में सभी अतिथियों, छात्राओं व विद्यालय परिवार का हार्दिक धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!