10 दिसंबर (बुधवार ) को डलहौजी उप-मंडल में रहेगा व्यापक बिजली शटडाउन, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति सेवाएं बाधित

10 दिसंबर (बुधवार ) को डलहौजी उप-मंडल में रहेगा व्यापक बिजली शटडाउन, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति सेवाएं बाधित

डलहौजी़ /चम्बा 08 दिसम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

डलहौजी उप-मंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को व्यापक बिजली शटडाउन रहेगा। यह शटडाउन 33/11 के.वी. सब-स्टेशन डलहौजी की मरम्मत तथा 11 के.वी. के सभी आउटगोइंग फीडरों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों के चलते किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अथवा कार्य पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस शटडाउन का असर डलहौजी शहर के अलावा डलहौजी बस स्टैंड, बलून (कैंट), कथलग, सदर बाजार, सुभाष चौक, गांधी चौक, बकरोटा, पंचपुला, लोहाली, खोलपुखर, जिंदरीघाट, लकड़मंडी, बलून, रुलियानी, बनीखेत बाजार, बडेरू,, पुखरी, कंडा, बैकुण्ठनगर, डलोग, बगढार, रंगड़, समलेउ, खैरी तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में पड़ेगा।

विद्युत उप-मंडल डलहौजी के अधिकारियों ने बताया कि यह शटडाउन पूरी तरह से मौसम की स्थिति पर भी निर्भर करेगा। यदि मौसम अनुकूल नहीं रहा तो कार्य में परिवर्तन संभव है। विभाग का कहना है कि यह रखरखाव कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।बिजली विभाग ने आम जनता से इस दौरान सहयोग की अपील की है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विद्युत उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करें ताकि शटडाउन के समय किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!