चुवाड़ी पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान अल्टो कार से 556 ग्राम चरस बरामद , दो नशा तस्कर गिरफ्तार

चुवाड़ी पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान अल्टो कार से 556 ग्राम चरस बरामद , दो नशा तस्कर गिरफ्तार

भटियात/चुवाड़ी 12 दिसम्बर बबलू पठानीया

पुलिस थाना चुवाड़ी के अंतर्गत मादक पदार्थ तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने ऑल्टो कार से 556 ग्राम चरस बरामद करते हुए दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी भटियात शेर सिंह द्वारा की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती कल देर शाम लगभग पौने दस बजे, पुलिस टीम द्वारा नियमित नाका चेकिंग के दौरान वाहन नंबर HP12M-5328 ऑल्टो कार को रोका गया। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे से नीले रंग के पॉलिथीन बैग में रखी कुल 556 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 39 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र माधो राम, निवासी गांव कुंडे दा खेतर, डाकघर बनेट, तहसील भटियात, जिला चंबा और 35 वर्षीय रूप लाल पुत्र राम दयाल, निवासी गांव जुआरी, डाकघर थानेकोठी, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है।

मामले के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आज आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करेगी, जहाँ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।डीएसपी भटियात शेर सिंह ने कहा कि हिमाचल पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में नशा बेचने, तस्करी करने या नशे को बढ़ावा देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें क्षेत्र में लगातार सतर्क हैं और ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से नशे के खिलाफ पुलिस के पुलिस के सहयोग हेतु भी अपील करते हुए कहा कि सूचना देने वाले का नाम तथा पता गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!