भद्रवाह-थेनाला सड़क हादसा, सलूणी के युवक की मौत अन्य तीन घायल

भद्रवाह-थेनाला सड़क हादसा, सलूणी के युवक की मौत अन्य तीन घायल

चंबा/सलूणी 12 दिसंबर मुकेश कुमार ( गोल्डी)

चंबा जिले की सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह-थेनाला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें चंबा के एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर शाम पेश आया, जब चार व्यक्ति एक ऑल्टो कार में सवार होकर थेनाला क्षेत्र से गुजर रहे थे।सूत्रों के अनुसार, HP 01C 1927 नंबर की ऑल्टो कार तेज मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य घायल अवस्था में पड़े मिले।मृतक की पहचान रिंकू राम पुत्र नंदु राम, निवासी भजोत्रा पंचायत, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में हुई है।

रिंकू राम की मौके पर ही मृत्यु होने की पुष्टि पुलिस ने की है। हादसे में घायल अन्य तीन व्यक्ति भी भजोत्रा पंचायत के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।स्थानीय पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, सड़क संकरी होने और अंधेरा होने के कारण वाहन चालक का नियंत्रण खोना हादसे का कारण हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल का निरीक्षण किया है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, गांव में दुर्घटना की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!