घने कोहरे के कारण चम्बा–दिल्ली बस हरियाणा में हुई दुर्घटनाग्रस्त शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

घने कोहरे के कारण चम्बा–दिल्ली बस हरियाणा में हुई दुर्घटनाग्रस्त शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

चम्बा 29 दिसम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

हरियाणा में घने कोहरे के चलते चम्बा से दिल्ली जा रही हर एचआरटीसी वोल्वो बस दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा हरियाणा के करनाल हाईवे पर उस समय हुआ, जब दृश्यता अत्यंत कम थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक ने कोहरे के कारण वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जो कि राहत की बात है। हालांकि, दुर्घटना के दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर अन्य वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने के बाद मार्ग को पुनः सुचारू कर दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके कारण कुछ ही मीटर की दूरी तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। एचआरटीसी प्रबंधन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में विशेष सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।वहीं, प्रबंधन ओर से भी यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!