जिला चंबा में IHIP व IDSP के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जिला चंबा में IHIP व IDSP के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

चम्बा 29 दिसम्बर मुकेश कुमार (गोल्डी)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला चंबा द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा के सभागार में एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म (IHIP) एवं एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने प्रतिभागियों को IHIP एवं IDSP कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों की समय पर पहचान, निगरानी और रोकथाम सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में किसी बीमारी के फैलने के संकेत मिलते हैं तो तत्काल कार्रवाई कर उसके प्रसार को रोका जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि सभी स्वास्थ्य कर्मी समय-समय पर रोगों से संबंधित सूचनाएं और आंकड़े ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि किसी भी बीमारी को महामारी का रूप लेने से पहले नियंत्रित किया जा सके।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पूरी ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ब्लॉक स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि IHIP-IDSP कार्यक्रम से संबंधित रिपोर्ट नियमानुसार प्रतिदिन निर्धारित समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि समय पर रिपोर्टिंग से जिला एवं राज्य स्तर पर बीमारियों की स्थिति का सही आकलन किया जा सकता है, जिससे आवश्यक कदम तुरंत उठाए जा सकें।डॉ. हरित पूरी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम को गंभीरता से लागू करें और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ रिपोर्टिंग प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से आए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!