ग्राम पंचायत हडला को मिला नव निर्मित सामुदायिक भवन, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक डीएस ठाकुर ने किया लोकार्पण

ग्राम पंचायत हडला को मिला नव निर्मित सामुदायिक भवन, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व विधायक डीएस ठाकुर ने किया लोकार्पण

डलहौजी/चम्बा 04 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चम्बा–कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने आज उपमंडल भलेई के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हडला में नव निर्मित पंचायत सामुदायिक भवन का विधिवत रूप से लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और इसे पंचायत के सामाजिक व प्रशासनिक विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वरिष्ठ नागरिकों के हित में अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है।विधायक डीएस ठाकुर ने ग्राम पंचायत हडला सहित पूरे क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन पंचायत स्तर पर बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों और विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के संचालन में उपयोगी सिद्ध होगा। विधायक ने क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने परिवार सहित भलेई माता मंदिर तथा ग्राम पंचायत ओहरा स्थित ऐतिहासिक नाग मंदिर गंड देहरा में माथा टेककर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।इस अवसर पर ग्राम पंचायत हडला की प्रधान पूजा जरयाल ने सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक डीएस ठाकुर को सम्मानित कर समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लोकार्पण समारोह से क्षेत्र में विकास को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!