बनीखेत में त्रिलोचन सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, आज खेले गए तीन मुकाबले

बनीखेत में त्रिलोचन सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, आज खेले गए तीन मुकाबले

डलहौजी/चम्बा 04 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

बनीखेत में आयोजित त्रिलोचन सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेल प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। टूर्नामेंट के तहत आज कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और दमखम का परिचय दिया। दर्शकों की अच्छी खासी मौजूदगी के बीच मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए।दिन का पहला मुकाबला एयरफोर्स और दुनेरा टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एयरफोर्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुनेरा की टीम ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंततः 5 रनों से मैच हार गई। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया।दूसरा मुकाबला सुकडांईबांई और चुवाड़ी टीम के बीच हुआ। सुकडांबांई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चुवाड़ी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। इस मैच में चुवाड़ी के बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।दिन का तीसरा और अंतिम मुकाबला एयरफोर्स और चुवाड़ी के बीच खेला गया। एयरफोर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए। जवाब में चुवाड़ी की टीम लक्ष्य का दबाव नहीं झेल सकी और मात्र 56 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह एयरफोर्स ने यह मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।टूर्नामेंट के आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और आगे भी इसी तरह रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई। दर्शकों में भी आगामी मैचों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!