नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनाया 61वां जन्मदिन, प्रदेशभर में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन, डलहौजी में भी बांटा हलवा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनाया 61वां जन्मदिन, प्रदेशभर में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन, डलहौजी में भी बांटा हलवा

शिमला/डलहौजी 06 जनवरी चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज मंगलवार, 6 जनवरी को अपना 61वां जन्मदिन पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर शिमला स्थित उनके सरकारी आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक अंदाज में अपने नेता का जन्मदिन मनाया।जन्मदिन के मौके पर जयराम ठाकुर ने समर्थकों के साथ केक काटा। माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नाच-गान किया। स्वयं जयराम ठाकुर भी केक काटने के बाद नाटी की धुन पर झूमते नजर आए, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया। कार्यकर्ताओं में अपने नेता को लेकर खासा उत्साह और अपनापन देखने को मिला।

इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने भी दूरभाष के माध्यम से नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी तथा कामना की वे हिमाचल प्रदेश के विकास में आगे रहते हुए हमेशा हर हिमाचल वासियों के दिलों अपनी जगह बनाए रखें।प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी में भी जयराम ठाकुर का जन्मदिन श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया। डलहौजी के सुभाष चौक में डलहौजी नगर परिषद के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता संजीव पठानिया की अगुवाई में जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हलवा बांटकर नेता प्रतिपक्ष का जन्मदिन मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें लंबे समय तक सेवा करने का अवसर दिया, जिसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से उन्हें जो प्रेम, विश्वास और सहयोग मिला है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है।नेता प्रतिपक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि आने वाले समय में उन्हें हिमाचल प्रदेश की जनता की और अधिक सेवा करने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने भरोसा जताया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!