OPS बहाली के तीन वर्ष पूर्ण, सरकार का जताया आभार, कुलदीप सिंह पठानिया का भी भव्य स्वागत

OPS बहाली के तीन वर्ष पूर्ण, सरकार का जताया आभार, कुलदीप सिंह पठानिया का भी भव्य स्वागत

डलहौजी / चम्बा 14 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

OPS (पुरानी पेंशन योजना) बहाली के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर NPSEA संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत बैली में संगठन की ओर से विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए NPSEA संगठन के राज्य प्रवक्ता श्री ओम आज़ाद ने कहा कि 13 जनवरी 2023 को लोहड़ी के दिन माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग OPS बहाली की घोषणा की थी।

यह निर्णय प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक रहा, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि लगभग बीस वर्षों से चले आ रहे NPS के काले अध्याय को सुक्खू सरकार ने समाप्त कर कर्मचारियों को बड़ी राहत दी।ओम आज़ाद ने बताया कि OPS बहाली की यह लड़ाई हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने NPSEA के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में एकजुट होकर लड़ी। इस संघर्ष में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई और हर कठिन परिस्थिति में संगठन व कर्मचारियों का पूरा साथ दिया।कार्यक्रम के दौरान NPSEA संगठन द्वारा श्री कुलदीप सिंह पठानिया को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा OPS बहाली के लिए उनका धन्यवाद किया गया।

इसके साथ ही जिला परिषद कैडर और हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के लिए OPS बहाली की मांग को लेकर माननीय अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा गया। संगठन ने उम्मीद जताई कि शेष बचे इन दोनों विभागों के कर्मचारियों को भी शीघ्र सरकार की ओर से OPS का लाभ मिलेगा।आज़ाद ने यह भी कहा कि OPS बहाली में जिला परिषद कैडर और हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों का अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम में योग राज, सुरेंद्र पठानिया, राज कुमार, जोगिंदर सिंह, किशोर कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!