बर्फबारी के बीच बड़ा हादसा टला, सलूणी-हिमगिरि मार्ग पर पिकअप पलटी, सभी सवार सुरक्षित

बर्फबारी के बीच बड़ा हादसा टला, सलूणी-हिमगिरि मार्ग पर पिकअप पलटी, सभी सवार सुरक्षित

सलूणी/ चम्बा 23 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

सलूणी-हिमगिरि सड़क मार्ग पर बर्फबारी के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यह दुर्घटना दलियूंड नाली के समीप उस समय हुई, जब एक पिकअप वाहन बर्फ से ढकी सड़क पर अनियंत्रित होकर फिसलते हुए पलट गई। हादसे के वक्त पिकअप में कई लोग सवार थे, लेकिन गनीमत यह रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सड़क अत्यधिक फिसलन भरी हो गई थी। इसी दौरान पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन नम्बर एचपी 73 ए 6829 सड़क से फिसलकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर पिकअप में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्रशासन को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सवार पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया और फिसलन वाले हिस्से पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!