चंबा जिले में भारी बर्फबारी से 424 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद, मुख्य मार्गो की बहाली हेतु भी लोक निर्माण विभाग डटा

चंबा जिले में भारी बर्फबारी से 424 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद, मुख्य मार्गो की बहाली हेतु भी लोक निर्माण विभाग डटा

चम्बा 23 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिला हाल ही में भारी बर्फबारी और खराब मौसम की मार से जूझता रहा, जिसके चलते जिले भर में 659 ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे। इससे हजारों गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। विषम परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEB) के कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर हालात को सामान्य बनाने का सराहनीय प्रयास करता दिखाई दे रहा है।विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम यह रहा कि बंद पड़े 659 ट्रांसफार्मरों में से 234 ट्रांसफार्मरों को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया गया। इसके साथ ही जिले के हजारों गांवों में दोबारा बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

दुर्गम क्षेत्रों, फिसलन भरी सड़कों और अत्यधिक ठंड के बावजूद कर्मचारियों ने जोखिम उठाकर मरम्मत कार्य को अंजाम दिया। बिजली बहाली से न केवल घरेलू जीवन सामान्य हुआ है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं, संचार व्यवस्था और अन्य आवश्यक गतिविधियों को भी मजबूती मिली है।और जहां बिजली आपूर्ति बाधित है उसे जल्द ही बहाल करने हेतु विद्युत विभाग प्रयासरत है ।तो वहीं लोक निर्माण विभाग अवरोध मार्गों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं और बद पड़े मुख्यमार्गों की बहाली हेतु डाटा हुआ है जहां विभाग की मशीनरी तैनात है तो वही मजदूर भी कमर कसे हुए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!