निरंकारी मिशन डल्हौजी शाखा में सत्संग का आयोजन, बहन मेघा जी के प्रवचनों से संगत निहाल

निरंकारी मिशन डल्हौजी शाखा में सत्संग का आयोजन, बहन मेघा जी के प्रवचनों से संगत निहाल

डलहौजी/ चम्बा 25 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

डल्हौजी स्थित संत निरंकारी मिशन की शाखा में आज एक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बहन मेघा ने अपने प्रेरणादायक प्रवचनों से उपस्थित संगत को निहाल किया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने ध्यानपूर्वक विचारों को आत्मसात किया।बहन मेघा ज ने अपने प्रवचनों में कहा कि निरंकारी मिशन सच का संदेश देश-विदेश के साथ-साथ गांव-गांव तक पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि सच ही परमात्मा है और वह हमारे अंग-संग विराजमान है, जिसकी अनुभूति निरंकारी मिशन के माध्यम से करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा का बोध सतगुरु की कृपा से संभव होता है, जिसे ब्रह्मज्ञान कहा जाता है।उन्होंने आगे कहा कि जब मनुष्य को परमात्मा का दीदार हो जाता है, तो उसके जीवन से सभी प्रकार के भ्रम समाप्त हो जाते हैं। ब्रह्मज्ञानी वही कहलाता है, जो परमात्मा को हर क्षण अपने साथ महसूस करते हुए सद्मार्ग पर चलता है। ऐसा व्यक्ति नफरत और निंदा से ऊपर उठकर दूसरों के सुख में अपनी खुशियां खोजता है।बहन मेघा जी ने यह भी कहा कि निरंकारी मिशन यह संदेश देता है कि परमात्मा को जाना जा सकता है और इसके लिए किसी कठिन तपस्या या विशेष भक्ति की आवश्यकता नहीं है। जिज्ञासु मात्र पल भर में पूर्ण सतगुरु की कृपा से कण-कण में व्याप्त इस निराकार सत्ता की अनुभूति कर सकता है।उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन के उपदेशों का अनुसरण करना ही सच्चे अर्थों में मिशन की शिक्षा है। हमारा व्यवहार सौहार्दपूर्ण, प्रेमपूर्ण और मेल-मिलाप वाला होना चाहिए। व्यवहार से निरंकारी बनना जरूरी है, केवल शब्दों से स्वयं को निरंकारी कहना पर्याप्त नहीं है।इस अवसर पर संयोजक महात्मा एच. एस. गुलेरिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सत्संग का समापन शांतिपूर्ण वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!