बचत भवन में SIR और VB-G RAM G पर कार्यशाला आयोजित, भाजपा विधायकों ने कांग्रेस के आरोपों का दिया तथ्यात्मक जवाब

चम्बा 27 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)
आज जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में Special Intensive Revision (SIR) – विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) तथा विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G (वीबी-जी राम जी) विषयों पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक जीएस ठाकुर और विधानसभा क्षेत्र भरमौर (मांगी) के विधायक डॉ. जनक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यशाला का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए शुरू की गई विकसित भारत–ग्रामीण मिशन की रूपरेखा को स्पष्ट करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा दोनों योजनाओं के विभिन्न पहलुओं, उद्देश्यों और क्रियान्वयन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, ताकि जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग जमीनी स्तर पर इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।इस अवसर पर भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा जनता को गुमराह करने की लगातार कोशिश की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस के लगाए गए आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि कुछ मुद्दों को जानबूझकर गलत तरीके से उछालकर ओछी राजनीति की जा रही है।

डॉ. जनक राज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ जनता के हित में लागू की जा रही हैं और इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।डलहौजी के विधायक जीएस ठाकुर ने भी कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को योजनाओं की सही जानकारी मिलती है, जिससे आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सफल क्रियान्वयन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प
