चम्बा हेलीपैड रोड पर संयुक्त छापेमारी, प्रतिबंधित दवाइयों के साथ दो आरोपी काबू ,पुलिस जांच में जुटी

चम्बा हेलीपैड रोड पर संयुक्त छापेमारी, प्रतिबंधित दवाइयों के साथ दो आरोपी काबू ,पुलिस जांच में जुटी

चम्बा 28 जनवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंबा पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। आज हेलीपैड रोड पर गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चंबा पुलिस द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर चंबा के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बड़ी खेप बरामद की गई है।संयुक्त टीम ने मौके पर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जिनके कब्जे से 300 एमजी प्रेगाबालिन के 100 कैप्सूल तथा 100 एमजी टेपेंटाडोल की 50 गोलियां बरामद की गईं।

बरामद दवाइयां बिना किसी वैध दस्तावेज़ के रखी गई थीं, जिन्हें नशे के उद्देश्य से उपयोग में लाए जाने की आशंका जताई जा रही है।आरोपियों की पहचान 17 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र राज कुमार, निवासी मोहल्ला ओबरी तथा 30 वर्षीय भार्गव गोस्वामी पुत्र दीपक कुमार, निवासी मोहल्ला माई का बाग, डाकघर सुल्तानपुर, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। नाबालिग आरोपी की संलिप्तता को देखते हुए मामले में विशेष सावधानी बरती जा रही है।प्राथमिक जांच के बाद बरामद नशीली दवाइयों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर चंबा द्वारा की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि यह दवाइयां कहां से लाई गई थीं और इनके वितरण के पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें। नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाइयां भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की जानकारी देने वाले का नाम तथा पहचान गुप्त रखी जाएगी और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा तय धनराशि इनाम के रूप में भी दी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!