चम्बा–तीसा मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई के किनारे फंसी एचआरटीसी बस

चम्बा–तीसा मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से खाई के किनारे फंसी एचआरटीसी बस

तीसा/ चुराह 01 फरवरी दिलीप सिंह ठाकुर

तीसा/ चुराह 01 फरवरी दिलीप सिंह ठाकुर

चम्बा–तीसा मुख्य मार्ग पर सरेला नामक स्थान पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एचआरटीसी की एक बस सड़क धंसने के कारण गहरी खाई के बिल्कुल किनारे फंस गई, जिससे बस के खाई में गिरने का गंभीर खतरा पैदा हो गया। हालांकि चालक की सूझ-बूझ और त्वरित कार्रवाई से बस में सवार सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बचा ली गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की यह बस सनवाल से पठानकोट की ओर जा रही थी। जैसे ही बस आज सुबह करीब 7 बजे सरेला के पास पहुंची, अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे बस का पिछला टायर मलबे में फंस गया और बस खाई की ओर झुक गई। घटना के समय बस में करीब 10 से 15 यात्री सवार थे। बस के झुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित रखा और तुरंत यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की।स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने बताया कि यदि चालक ने समय रहते सही निर्णय नहीं लिया होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में ट्रैक्टर की सहायता से बस को सावधानीपूर्वक खाई के किनारे से बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!