तलेरू बोटिंग प्वाइंट में 20 से 22 फरवरी तक होगा तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल, निविदाएं आमंत्रित

तलेरू बोटिंग प्वाइंट में 20 से 22 फरवरी तक होगा तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल, निविदाएं आमंत्रित

सलूणी / चम्बा 04 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

सलूणी उप-मंडल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार उप-मंडलाधिकारी (ना०), सलूणी द्वारा तलेरू बोटिंग प्वाइंट में 20 से 22 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय विंटर लेक फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव सलूणी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन संभावनाओं और स्थानीय संस्कृति को प्रदेश व बाहरी क्षेत्रों के पर्यटकों के समक्ष प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।प्रस्तावित विंटर लेक फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए मंच/पंडाल, ऑर्केस्ट्रा, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति या संस्थाएं निविदा आवेदन प्रपत्र उप-मंडलाधिकारी कार्यालय, सलूणी से कार्यालय समय के दौरान प्राप्त कर सकते हैं। सभी इच्छुक निविदाकारों को निर्धारित शर्तों के अनुसार अपने आवेदन पूर्ण रूप से भरकर 13 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे तक उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में जमा करवाने होंगे।उप-मंडल प्रशासन का कहना है कि विंटर लेक फेस्टिवल के माध्यम से सलूणी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत संध्या, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां और पर्यटकों के लिए आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किए जाने की संभावना है।प्रशासन ने इच्छुक संस्थाओं से अपील की है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन, स्थानीय जनता और पर्यटन से जुड़े सभी हितधारकों के सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!