खैरी में घास काटते समय खाई में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

खैरी में घास काटते समय खाई में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

खैरी/ चम्बा 04 फरवरी मुकेश कुमार (गोल्डी)

पुलिस थाना खैरी के अंतर्गत गांव नगोड में एक दुखद हादसे में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गिरकर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका की पहचान पानो देवी पत्नी डिब्रू राम निवासी गांव नागौड़, डाकघर व तहसील सलूणी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार पानो देवी बीते कल रोज़मर्रा की तरह अपने पशुओं के लिए घास काटने गई थीं। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया। हालांकि इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हो सका और बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामले को दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई पूरी की शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्गम क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से लोगों की जान बचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!